agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगरिया जनजाति एवं असुर जनजाति मे क्या सम्बन्ध है ll

असुर जनजाति और अगरिया जनजाति का संबंध मुख्य रूप से उनके पारंपरिक पेशे और सांस्कृतिक इतिहास से जुड़ा माना जाता है। 1. पारंपरिक काम (लौह धातु से संबंध) दोनों जनजातियाँ प्राचीन समय में लोहे को गलाने और बनाने का काम करती थीं। असुर जनजाति को भारत की सबसे पुरानी लौह प्रगलन (Iron Smelting) करने वाली जनजातियों में माना जाता है। अगरिया जनजाति भी जंगलों से लौह अयस्क निकालकर पारंपरिक भट्ठियों में लोहे को गलाती थी और औजार बनाती थी। इसी कारण कई इतिहासकार मानते हैं कि इन दोनों समुदायों की तकनीक और जीवन शैली में समानता रही है। 2. भौगोलिक संबंध असुर जनजाति मुख्य रूप से झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। अगरिया जनजाति मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में रहती है। यह क्षेत्र पहले जंगल और लौह अयस्क से भरपूर थे, इसलिए दोनों समुदायों का पेशा समान विकसित हुआ। 3. सांस्कृतिक समानताएँ दोनों जनजातियों में कुछ समानताएँ मिलती हैं: प्रकृति और पूर्वजों की पूजा पारंपरिक नृत्य-गीत सामुदायिक जीवन और त्योहार जंगल और पहाड़ से जुड़ी जीवन शैली 4. अंतर भी है ह...
हाल की पोस्ट

अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 ज़िला इकाई कबीरधाम छ ग मे संपन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll

दिनांक 08/03/2026 को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ज़िला इकाई कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे  अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 संपन्न हुआ ll  ज़िला कबीरधाम छत्तीसगढ़ मे यह आयोजन ग्राम कोयलारी ग्राम पंचायत चंद्रादादर ब्लॉक बोड़ला मे संपन्न हुआ ll  लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे प्रत्येक वर्ष अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन से जुड़े सभी जिलों एवं राज्यों के करवाया जाता है ll जिसका मुख्य उद्देश्य फाउंडेशन  द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे समस्त उद्देश्य को अगरिया जनसमुदाय तक पहुँचाना एवं फाउंडेशन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ll  अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत हर वर्ष प्रत्येक जिलों मे इस आयोजन के लिए सभी जिलों के लिए कम से कम दो नोडल की नियुक्ति किया जाता है ll नोडल कार्यक्रम के दिन जिले मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति मे संपन्न कराते है ll जिलों के लिए नियुक्त नोडलो को फाउंडेशन का एजेंडा दिया जाता है जो कार्यक्रम के दौरान एजेंडा के सभी बिन्दुओ को बिंदुवार समझाते हु...

मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना (अगरिया समाज संगठन भारत) लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की नयी पहल

मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास के लिए प्रमुख पहल है ll यह योजना (अगरिया समाज संगठन भारत) लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे आरम्भ किया गया है ll आइये जानते है मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना क्या है :- मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना अगरिया जनजाति समाज के लिए एक ऎसी योजना है जहाँ इस योजना अंतर्गत जुड़े किसी व्यक्ति के दिवंगत ( मृत) होने पर दिवंगत व्यक्ति के परिवार (नॉमिनी) को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है ll  इस योजना की शुरुआत लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन (अगरिया समाज संगठन भारत) के संस्थापक मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दशरथ प्रसाद अगरिया ज़ी के द्वारा किया गया है ll इस योजना के माध्यम से अगरिया जनजाति समाज को सहयोग प्रदान करना लक्ष्य है ll अक्सर देखा गया है की कुछ परिवार ऐसे है जहाँ मुखिया या किसी परिवार के सदस्य के दिवंगत हो जाने पर परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो जाता है यहाँ तक की दिवंगत सदस्य के क्रिया कर्म करने तक के लाले पड़ जाते है ll इन सारे बातो...

जिला उमरिया के ग्राम बोदली मे अगरिया समाज ज़िला विकास अभियान कार्यक्रम का प्रथम चरण सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे ll

ज़िला उमरिया मप्र का अगरिया समाज ज़िला विकास अभियान कार्यक्रम 2025 का प्रथम चरण ग्राम बोदली मे संपन्न हुआ ll 👇 लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे ज़िला उमरिया के ग्राम बोदली मे, उमरिया जिले का अगरिया समाज ज़िला विकास अभियान कार्यक्रम का प्रथम चरण सम्पन्न हुआ ll दूसरा चरण माह जून एवं जुलाई के मध्य मे रखा जायेगा ll फाउंडेशन की ओर से जिलों के कार्यकर्त्ताओं से फाउंडेशन से जुड़ने एवं फाउंडेशन सम्बंधित गतिविधियों को जिलों मे पहुंचाने एवं जिलों को मजबूत बनाने के लिए फाउंडेशन अंतर्गत सभी जिलों मे अगरिया समाज ज़िला विकास अभियान कार्यक्रम का आयोजन दो चरण मे करावाया जाता है ll पहला चरण माह दिसंबर - जनवरी के मध्य मे 1 दिन एवं दूसरा चरण माह  जून एवं जुलाई मे सम्पन्न होना है ll उक्त फाउंडेशन के निर्देशनुसार ज़िला उमरिया मप्र का अगरिया समाज ज़िला विकास अभियान कार्यक्रम दिनांक 25/01/2026 को संपन्न हुआ ll बैठक मे कई जिले से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे एवं निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा हुआ ll 1- माह -  फाउंडेशन द्वारा जिलों मे निर्धारित मार्च एवं अप्र...

मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन

मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना  मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना अगरिया जनजाति समाज के लिए एक बहुत बड़ी पहल है ll इस योजना की शुरुआत - 15/11/2025 से किया गया है ll आइये इस योजना के बारे मे जानते है :- लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे यह अगरिया समाज कल्याण कोष योजना एक ऐसी पहल है, जो हमारे किसी सामाजिक स्वजातीय बंधुओ के असमय हमारे बीच न रहने की स्थिति में, उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है ll  अगरिया समाज अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति चाहे वो महिला हो पुरुष हो वृद्ध हो या बच्चे हो कोई भी यदि इस योजना से जुड़ा है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना (आकस्मिक मृत्यु) घट जाती है उस स्थिति उनके परिवार को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा ll इस योजना के कुछ नियम और शर्त भी है जो निम्नलिखित है :-  1- इस योजना  से मृत्यु सहायता उन्ही को मिलेगा जो इस योजना मे अपना रेजिस्ट्रेशन किये होंगे (जुड़े होंगे)ll 2-  इस योजना से जुड़े किसी भी व्यक्ति के निधन होने पर,इस योजना मे जुड़े...

अगरिया समाज ज़िला विकास अभियान कार्यक्रम अंतर्गत ज़िला रायगढ़ छत्तीसगढ़ मे ज़िला स्तर की स्थानीय बैठक संपन्न हुई ll

अगरिया समाज ज़िला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न रायगढ़ ज़िला मे ll दिनांक - 21/12/2025 दिन रविवार को ll 👇 लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे जिलों जिलों मे "अगरिया समाज ज़िला विकास अभियान कार्यक्रम"फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों जिलों मे चलाया जा रहा है ll "अगरिया समाज ज़िला विकास अभियान कार्यक्रम का आरम्भ 15 नवंबर अगरिया जनजाति गौरव दिवस ( फाउंडेशन 6वा स्थापना दिवस) से किया गया है ll जिसका मुख्य उद्देश्य फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे मुख्य गतिविधियों को समाज के अंतिम छोर मे पहुँचाना जिससे समाज का हर स्वजातीय बंधु ये समझ सके की लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन समाज के उत्थान विकास के लिए सतत कार्यरत है और समाज से सम्बंधित सभी प्रकार की समस्याओ के लिए संस्था सतत कार्य कर रहा है ll इसके अलावा फाउंडेशन के इस अभियान का उद्देश्य जिले मे फाउंडेशन को मजबूत बनाना है ll इस अभियान को समाज के लिए लाने का एक मकसद ये भी था की जो कार्यकर्त्ता संस्था से जुड़े है उनको संस्था द्वारा समाज के लिए चलाये जा रहे सभी योजनाओ की जा...

दिनांक 08/12/2025 को गढ़वा झारखंड के कार्यकर्त्ता साथियों ने ज़िला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन (लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे)

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ज़िला इकी गढ़वा झारखंड के कार्यकर्ता साथियों ने अगरिया जनजाति समाज की समस्याओ को लेकर सौपे ज्ञापन ll 👇 दिनांक 08/12/2025 को ज़िला - गढ़वा झारखंड के कार्यकर्त्ता स्वजातीय बंधुओ ने ज़िला ज़िला कलेक्टर को अगरिया जनजाति समाज को विशेष पिछड़ी जनजाति मे शामिल किये जाने को लेकर ज्ञापन सौपे ll गढ़वा जिलाध्यक्ष श्री शिवशंकर अगरिया जी ने बताया की अगरिया समाज हमारा अत्यंत पिछड़ा हुआ समाज है इस समाज का रहन सहन अत्यंत न्यून है, समाज मे शिक्षा का स्तर शून्य है, इस समाज के लोग ना तो नौकरी मे है ना ही व्यावसायिक है ll अगरिया जनजाति समाज के स्तर को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार को ध्यान देना पड़ेगा तभी ये समाज अन्य समाजो की तरह बेहतर हो सकेगा ll शिक्षा, नौकरी मे विशेष आरक्षण की आवश्यकता है ll ज्ञापन सौपने गढ़वा जिलाध्यक्ष श्री शिवशंकर अगरिया जी, उपाध्यक्ष श्री संजय अगरिया जी, अमरनाथ अगरिया जी सहित कई स्वजातीय बंधु ने अपनी भूमिका निभाई ll... #