अगरिया जनजाति में लोहा का महत्त्व (विवाह के अवसर पर, मृत्यु के अवसर पर) सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जनजाति मे लोहा का क्या महत्त्व है ll

अगरिया जनजाति मे लोहा का क्या महत्त्व है 👇 अगरिया जनजाति में लोहा का बहुत महत्त्व है, क्योंकि यह जनजाति मूल रूप से लोहा पर काम करते है और कृषक भी है। लोहा उनकी जीवनशैली और अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जो अगरिया जनजाति में लोहे के महत्त्व को दर्शाती हैं: 1. लोहारी का काम: अगरिया जनजाति के लोग मुख्य रूप से लोहारी का काम करते हैं, जिसमें वे लोहे को पिघलाकर और आकार देकर विभिन्न वस्तुओं का निर्माण करते हैं। 2. कृषि के लिए लोहे का उपयोग: अगरिया जनजाति के लोग कृषि में भी लोहे का उपयोग करते हैं, जैसे कि हल, कुदाल, और अन्य कृषि उपकरण बनाने में। 3. शस्त्र निर्माण: अगरिया जनजाति के लोग लोहे से शस्त्र भी बनाते हैं, जैसे कि तलवार, भाला, और अन्य हथियार। 4. धार्मिक महत्त्व: अगरिया जनजाति में लोहे का धार्मिक महत्त्व भी है, क्योंकि वे लोहे को शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक मानते हैं। 5. सांस्कृतिक महत्त्व: अगरिया जनजाति में लोहे का सांस्कृतिक महत्त्व भी है, क्योंकि वे लोहे को अपनी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं।

अगरिया जनजाति में लोहा का महत्त्व (विवाह के अवसर पर, मृत्यु के अवसर पर)

१- अगरिया जनजाति में विवाह के अवसर पर लोहा का महत्त्व 

अगरिया जनजाति शादी विवाह के अवसर पर कुछ विषेस प्रकार के नियम लोहे को लेकर अपनाते है। आइये उसी को जानने का प्रयास करते है।   किवदंतियो के सम्बन्ध में कई वैज्ञानिक अपने लेख में लिख चुके है जिनमे से कुछ जानकारी आप तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। . 

तो  जानते है अगरिया जनजाति में विवाह पर लोहे का क्या  महत्त्व है। 

अगरिया जनजाति और उनके पडोसी विवाह संस्कार में दूल्हा दुल्हिन को सुरक्षित रखने  के लिए लोहा ,विशेसकर कुवारी लोहा का उपयोग करते है। पूरे विवाह संस्कार के दौरान दूल्हे को अपने  साथ सरौता रखना होता है। कभी कभी वह अपने गले में लोहे की हसुली तथा हाथो में लोहे का कलावा पहनता है। शादी के मंडप में यदि मिल सके तो लोहे के बड़े बड़े दीपक रखना बड़ा लोकप्रिय है। शादी में पहनाई जाने वाली चूल मुंदरी पीतल ,बेलमेटल तथा कुंवारे लोहे  को मिलाकर बनाई जाती है जो भूत प्रेत भगाने में असरदार होती है ऐसा अगरिया जनजाति टोटका मानते है। अपने पति के गृह में प्रथम प्रवेश  पर दुल्हन को लोहे का टुकड़ा लांघकर अंदर जाना पड़ता है।  पश्चिमी भारत में शादी के अवसर पर लोहे का उपयोग का विवरण एबट द्वारा दिया गया है। 


२ -  मृत्यु के अवसर पर लोहा का महत्त्व 

अगरिया जनजाति में ऐसा माना जाता है की मृत्यु के बाद शोकवाले दिनों में बुरी आत्माये बड़ी क्रियाशील रहती है तथा उनसे रक्षा करने के लिए लोहे का उपयोग आवश्यक किया जाना चाहिए। बर्मा में नवजात बच्चे की माँ के पास लोहे का एक छोटा सा टुकड़ा यह कहते हुए रखा जाता है की अब तुम फिर से अपनी माँ के गर्भ में तब तक नहीं जाना जब तक लोहा नरम ना हो जाय।  

रसेल के अनुसार  ,बायसन के सींगो का मुकुट पहनने वाले मारिया छोटी माता की  बिमारी से ,गर्भावस्था  में या प्रसव के समय मृत औरत जमीन में दफनाने  से पहले  स्थानीय ओझा को बुलवाकर उस मृत औरत के घुटने तथा कोहनी में कील ठुकवाते है उनका मानना है की यह प्रथा पूरे भारत में है और बड़ी सामान्य है।  परन्तु वर्तमान में यह प्रथा मप्र एवं छत्तिश्गढ़  उप्र ,बिहार ,झारखंड असम में देखने को नहीं मिलता। 

एल्विन जी के लेख में  यह भी मिलता है की लोहा मृतक के साथ दफनाया जाता है। एक बूढ़े आयरिश व्यक्ति को किरतान -इन -लिंडसे में दफनाया  गया था। ऐसा कहा जाता है की उसने मरने से पहले अपनी पत्नी को कब्र में दफनाते समय एक चाभी रखने को कहा था ताकि वह  उस चाभी से स्वर्ग का दरवाजा खोल सके। 

स्कॉटलैंड के  ग्रामीण इलाको में मृत्यु के तुरंत बाद खाने की वस्तुएं मक्खन ,चीज ,मांस तथा हिस्की की बोतल पर कील ठोंकी जाती है ताकि मृत्यु इन चीजों में प्रवेश ना कर सके अन्यथा भोजन ख़राब हो जाता है तथा व्हिस्की सफेद दूध में परिवर्तित हो जाती है। 

उपरोक्त वर्णित जानकारी डॉ एस सी राय एवं रसेल जी के लेख में मिलता है विस्तृत जानकारी के अवश्य देखे। 


अगरिया जनजाति में लोहे का महत्त्व 

शादी में  लोहे का महत्त्व 

मृत्यु पर लोहे का महत्त्व 

टिप्पणियाँ

  1. अगरिया जनजाति के लोग उड़द का दाल को पवित्र क्यों मानते हैं, कोई तो वजह होगा तभी तो अगरिया जनजाति के लोग उड़द का दाल को पवित्र मानते हैं,

    जवाब देंहटाएं
  2. अगरिया जनजाति के लोग उड़द का दाल को पवित्र क्यों मानते हैं कोई तो वजह होगा तभी तो अगरिया जनजाति के लोग उड़द का दाल को पवित्र मानते हैं, बिना वजह का किसी चीज को पवित्र नहीं माना जाता है, अगर आप लोगों को इसके बारे में किसी भी प्रकार का जानकारी हो तो बताएं

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए थे। उन्होंने आपस  कर ली लोगुन्दी राजा के अपने एक बेटा बेटी थे। ें लोगो ने हल्दी बोई

agariya kaoun haiअगरिया कौन है

  अगरिया मध्य भारत के वे आदिवासी समुदाय है जो लोहा गलाने यानि की लौह प्रगलक का कार्य करते है उनका मुख्य व्यवसाय लोहे से जुड़ा होता है अगरिया अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में आते है। अगरिया समुदाय पत्थर से लोहा गलाते है लेकिन वर्तमान  में पत्थर पर सरकार द्वारा रोक लगाया गया  है जिससे उनका व्यवसाय काफी प्रभावित है। अतः अगर वर्तमान की बात करे तो अगरिया समुदाय इस समय अपने क्षेत्र में जिस ग्राम या परिवेश में रह रहे है वही के लोगो का उपयोग की सामग्री बनाकर उनको देते है तथा अपने किसानो का (जिनके ऊपर वे आश्रित है ) समबन्धी समस्तलोहे का कार्य करते है एवं अपने मेहनत का पैसा या खाद्यान्न लेकर अपने एवं अपने बच्चो का पालन पोषण कर रहे है। अगरिया समुदाय की पहचान अभी भी कई जगह में एक समस्या है है कई जगह उनको गोंड भी कह दिया जाता है ,लेकिन ऐसा कहना किस हद तक सही है पर  ,हां अगरिया को गोंडो का लोहार जरूर कहा जाता है लेकिन वास्तव में में अगरिया गोंड नहीं है बल्कि  गोंडो की उपजाति है। अगरिया मध्य भारत के लोहा पिघलाने वाले और लोहारी करने वाले लोग है जो अधिकतर मैकाल पहाड़ी क्षेत्र में पाए जाते है लेकिन अगरिया क्

अगरिया गोत्र agariya gotra

  अगरिया समाज गोत्र  अगरिया समाज  आदिम मानव काल की प्रजाति है जो प्राचीन काल से  लौह  का प्रगलन करते आया है आज भी अगरिया आदिवासी समुदाय लोहे का व्यवसाय अपनाया हुआ है जो अगरिया आदिवासी की मुख्य व्यवसाय है लोहे की सम्मग्री बनाना लोहे के साथ आग पर काम करना आज भी सतत रूप से जारी है।   अगरिया समाज में कई गोत्र है जो कई प्रकार के है नीचे पढ़िए अगरिया समाज का सम्पूर्ण गोत्रावली  सोनवानी , सनवान ,सोनहा , 2 -अहिंदा , अहिंदवार , अहिंधा 3-चिरई , छोटे चिरई  4 -रन चिरई  5 -मराई ,मरावी ,मरई (7 देवता ) 6 -गैंट ,कांदा ,बेसरा  7 -पोर्ते ,पोरे  8 -टेकाम                ९ -मरकाम    10 - धुर्वे , कछुआ ,धुरवा     11-गुइडार ,गोहरियार ,गोयरार    12 -गिधली , गिधरी   13 - नाग   14 -परसा   15 -गढ़कू ,गोरकु   16 - बरंगिया , बरगवार                                    17 -कोइलियासी   18 -बाघ ,बघेल   19 -खुसरो ,खुसर   20 -मसराम  21 -पन्द्रो   22 -परतेती 23 -पोट्टा   24 -श्याम (7 देवता )  25 -तिलाम   26 -कोरचो   27-नेताम (4 देवता )  28 -भैरत ,भरेवा ,भवानर        29 -दूधकावर  30-कुमुन्जनि ,मुंजनी ,मुंजना (वृक्ष )  31 -मह