agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीधी मध्यप्रदेश के ग्राम सोनगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान संपन्न हुआ दिनांक 31/03/2025 को ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का प्रमुख कार्यक्रम अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो फाउंडेशन से जुड़े लगभग सभी राज्यों के जिलों मे प्रति वर्ष माह मार्च - अप्रैल मे संपन्न होता है ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक जिले के नोडल कार्यकर्ता अधिकारी नियुक्त किये जाते है जो जिलों मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सम्पन्न कराते है ll नियुक्त नोडल द्वारा फाउंडेशन के एजेंडा को विश्लेषण करते हुए उपस्थित सामाजिक स्वजातीय बंधुओ को विधिवत समझाया जाता है और कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को शपथ ग्रहण करवाया जाता है ll  अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य अगरिया जनजाति जो की आज के इस आधुनिक परिवेश मे भी शिक्षा, व्यवसाय, नौकरी, सामाजिक रहन सहन मे पिछड़ी जनजाति है जिसके स्तर मे सामाजिक जागरूकता के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित कराया जाता है जिससे इस समाज मे जागरूकता आ सके और समाज सशक्त हो सके ll ज़िला सीधी के ग्राम सोनगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन  दिनांक 31/03/2025 को हुआ ll जहाँ ज़िला सीधी के लिए नियुक्त नोडल...

मामला सूरजपुर (छ. ग)एवं अनूपपुर म.प्र -समझाईस देकर ससुराल भेजा गया ll लड़का- लड़की और परिवार के दोनों पक्षो मे समझौता करवाते हुए सुलह कराया गया ll इकरार नामा हुआ दोनों पक्षो मे ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll

रायगढ़ छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll

दिनांक - 11/02/2024 जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता रायगढ़ जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जी एवं जिला के कार्यकर्ताओ के नेतृत्व मे जिला रायगढ़ के ग्राम जबलपुर मे संपन्न हुआ ll जहाँ फाउंडेशन डायरेक्टर कोरबा से श्री रामखिलावन अगरिया जी, कोरबा जिलाध्यक्ष श्री दुबराज अगरिया जी, उमेंद अगरिया जी, जगदीश अगरिया जी, सुखशाय अगरिया जी पहुचे ll कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ को फाउंडेशन के समस्त गतिविधियों की जानकारी बारी बारी से दिया गया ll फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे सभी मुहीम के बारे मे उपस्थित लोगो को जानकारी दिया गया ll रामखिलावन अगरिया जी द्वारा बताया गया की आज भारत के कई राज्यों मे फाउंडेशन समाज के उत्थान विकास मे कार्य कर रहा हैं समाज को नशा मुक्त बनाने, समाज मे नशा पान के लेन देन को बंद करने की मुहीम जिला जिला मे कार्यकर्ताओ के माध्यम से चलायी जा रही हैं ll समाज मे बच्चों को शिक्षित करने के समाज मे शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं जिसक...